Breaking News

फरीदाबाद – पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा का बल्लभगढ़ में जोरदार स्वागत

फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा का बल्लभगढ़ विधानसभा में महिला मोर्चा की टीम ने जोरदार स्वागत किया। न्यू जनता कॉलोनी में अनीता शर्मा के स्वागत में महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनीता शर्मा ने महिला विकास समिति संस्था का विस्तार करते हुए टीम का गठन किया और कई कार्यकर्ताओं को शामिल कराया। कुसुम शर्मा को जवाहर कॉलोनी मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर आस-पास के क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। अनीता शर्मा ने कहा कि महिला उत्थान और समाज हित के लिए काम करना ही मेरा लक्ष्य है, इसके लिए वो लगातार प्रयास करती रहेंगी और जो भी उनसे संभव हो पाएगा करेंगी। अनीता ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य दबे-कुचले क्षेत्र की महिलाओं को समाज में और राजनीति में अग्रसर रखना और उनको सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि कि हम देश की आधी आबादी हैं लेकिन कुछ छोटी सोच के लोगों ने महिलाओं को पीछे रखने के हिसाब से आगे नहीं बढऩे दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए तन-मन-धन से समर्पित हूं और संस्था के माध्यम से समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए हमें अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को महिला विकास समिति से जोडऩा होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वो संस्था के माध्यम से प्रदेश में शराबबंदी के लिए आंदोलन शुरू करेंगे, जिससे प्रदेश में हो रहे अपराध और घरेलू हिंसा पर रोक लग सके।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सिद्धदाता आश्रम पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

बोले सुनता हूं कि आश्रम आने वालों की मन की मुराद पूरी होती है फरीदाबाद …