Breaking News

बिग ब्रेकिंग लखनऊ: गोमती नगर में सिपाहियों ने Apple कंपनी के मैनेजर को गोली से उड़ाया, दोनों पुलिसकर्मी बर्खास्त

लखनऊ: गोमती नगर में सिपाहियों ने Apple कंपनी के मैनेजर को गोली से उड़ाया, दोनों पुलिसकर्मी बर्खास्त
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर में शुक्रवार देर रात करीब पौने तीन बजे मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास दो सिपाहियों ने एसयूवी में सवार ‘एप्पल’ के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी। गोली लगते ही उसका संतुलन बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। वहीं सिर पर गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही दोनों आरोपी सिपाही मौके से भाग निकले। दूसरे पुलिसकर्मियों ने विवेक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर फायरिंग करने वाले कांस्टेबल प्रशांत कुमार और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
एडीजी लॉ एंड ऑडर आनंद कुमार बताया कि हत्या का मामला है। उन्होंने विवेक के चरित्र को लेकर कही गई सारी बातों को सिरे से ख़ारिज भी किया। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया- “कांस्टेबल को ऐसा लगा कि गाड़ी में अपराधी बैठे हुए हैं जो गश्त वाली बाइक में टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे हैं। यही सोचकर उसने खुद के बचाव में गोली मार दी।
मृतक विवेक की पत्नी कल्पना ने बताया कि मेरी कल रात 1:30 बजे विवेक से आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने बताया कि वो सना को घर पर ड्रॉप करके घर आ रहे हैं। जब वो घर नहीं आए तो रात 2 बजे से मैं लगातार दोनों को कॉल कर रही थी, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर 3 बजे किसी ने फोन उठाया, उसने बोला की सर और मैम का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिर में भाग कर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। मैं फिर पुलिस वालों के साथ घटनास्थल पर गई जहां मैने देखी की गाड़ी के शीशे में गोली के निशान थे। ये हादसा नहीं ये मर्डर है। पुलिस वालों ने मेरे पति की हत्या की है।
यह घटना रात करीब डेढ़ बजे लखनऊ के गोमती नगर एक्टेशन इलाके की है। गाड़ी के शीशे पर कांस्टेबल की तरफ से की गई फायरिंग में गोली तिवारी के सिर पर जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद गाड़ी वह पुल के पिल्लर से जा टकराई। इस बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। तिवारी के घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं
 
रिपोर्ट विवेक कुमार श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर ibn24x7news
 

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

चोरी गये सोने चाँदी के जेवरात के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार –

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के …