Breaking News

फरीदाबाद : सर्व समाज ने परसौन मंदिर में पौधारोपण किया

सर्व समाज ने परसौन मंदिर में पौधारोपण किया
फरीदाबाद: सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र मावी द्वारा परसौन मंदिर में पौधा रोपण किया गया है | पौधा रोपण को पुण्य कार्य के लिए सभी वर्ग के लोगों को आगे आने की अपील करते हैं | समाज सेवक बिजेंद्र मावी ने कहा कि पौधा धरती पर जीवन के लिए बहुत आवश्यक है | भारत वर्ष में हर प्रकार के पौधे देखने को मिलते हैं पीपल,केला,बरगद,तुलसी,जैसे के पेड़ पौधों की पूजा हम सभी करते हैं | पर आज विज्ञान ने भी सिद्ध कर चुका है | कि ये पेड़-पौधे हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं |
बिजेंद्र मावी सर्व समाज एकता मंच के अध्यक्ष हैं | तो वहीं इंद्रपाल,राकेश,दीक्षित,सागर,लक्की,सौरीय,अंचल,उजवल, के साथ मिलकर परसौन मंदिर में पौधा रोपण किया | उनके छोटे भाई राकेश मावी ने बताया कि वृक्ष पृथ्वी को हरा-भरा बनाकर रखते हैं | पृथ्वी की हरीतिमा ही इसके आकर्षण का प्रमुख कारण है | जिन स्थानों पर पेड़-पौधे पर्याप्त संख्या में होते हैं | वहाँ निवास करना अच्छा लगता है | वे पशु-पक्षियों को आश्रय प्रदान करते हैं | पेड़ों पर हर पक्षी अपना आशियाना बनाते हैं | इन पेड़-पौधे की ठंडी हवा भी ये पेड़-पौधे देते हैं | मनुष्य एवं पशु विश्राम कर आनंदित होते हैं |
इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए, ताकि हमारा जीवन सुरक्षित रह सके | इस अवसर पर बिजेंद्र मावी ने कहा कि वृक्ष हमें सब तरह के फल व फूल देते हैं | ओर यहां तक कि लकड़ी, जडी़ बूटी विभिन्न प्रकार की जीवन में प्रयोग वस्तुएं पेड़ों की सौगात होती है | वनों में रहने वाले अपने जीवन-यापन की सभी आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर लेते थे | जैसे-जैसे सभ्यता बढ़ी लोगों ने पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ी से घरों में फर्नीचर बनाकर इस्तेमाल करने लगे | उद्योगों का विकास हुआ तो कागज,दिया |
 
रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

फरीदाबाद आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेंड्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेड्रस एसोसिएशन(फिस्टा) का होली मिलन समारोह …