Breaking News

झाँसी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पाँच निरीक्षक एवं दो उप निरीक्षक के स्थानांतरण किये

Ibn24x7news रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी ब्यूरो चीफ झाँसी
झाँसी 5 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विनोद कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात पाँच निरीक्षक एवं दो उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के आदेशानुसार निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना गरौठा, निरीक्षक प्रेमचन्द्र को थाना गरौठा से प्रभारी निरीक्षक थाना मऊरानीपुर, निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार, निरीक्षक हरिश्याम सिँह को निरीक्षक कानून व्यवस्था थाना मऊरानीपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर, निरीक्षक अजयपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना उल्दन से अपराध शाखा, उप निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय को थानाध्यक्ष प्रेमनगर से थानाध्यक्ष उल्दन, उप निरीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को थानाध्यक्ष सीपरी बाजार से पी आर ओ बरिष्ठ अधीक्षक स्थानान्तरित किया गया है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – इफ्तार पार्टी का इकराम मंजिल कोठी पर हुआ आयोजन

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS अयोध्या – विकास खंड मवई अंतर्गत ग्राम नेवरा इकराम मंजिल …