मकान का निर्माण कर रहा मजदूर संदिग्ध हालात में घायल हो गया था।
मकान का निर्माण कर रहा मजदूर संदिग्ध हालात में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना बंडा क्षेत्र के गांव गुनाहा खमरिया निवासी सेवाराम का 18 वर्षीय बेटा पवन कुमार तीन नवंबर को राजमिस्त्री सुखदेव के साथ क्षेत्र के गांव महमदपुर खमरिया निवासी पप्पू सिंह के निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे।
वहां पवन कुमार घायल हो गया। मकान मालिक ने बताया कि उसके सिर पर ईंट गिर गई थी। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उसके सिर में 15 टांके लगे थे। परिजनों ने बताया कि पवन के शरीर का बांये हिस्से ने बिल्कुल काम करना बंद कर दिया था। इतनी जबरदस्त चोट ईंट गिरने से नहीं लग सकती है। सुबह पवन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में मां ऊषा देवी, छोटे भाई अरुण, बहन अंजलि, भाई अíपत हैं।
रिपोर्ट जितेंद्र कुमार कश्यप IBN24X7NEWS शाहजहांपुर