विद्यार्थी सम्मान समारोह में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हुए शामिल।
डेहरी- शहर के न्यू डिलियां स्थित न्यू एक्सलेंट एकेडमी में रविवार को आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह में कई विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसका उद्घाटन डेहरी बीडीओ अरुण कुमार यादव, पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह व वेद कल्याण फाउंडेशन निदेशक समीर दुबे ,ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का संचालन जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के प्रो. कन्हैया सिंह ने किया। संस्था के निदेशक रोहित सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा को संस्कार, नैतिकता से जोड़ा जाना चाहिए। बिना संस्कार और नैतिकता के शिक्षा निरर्थक है। बच्चों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। शिक्षा से समाज और देश का विकास होता है। रोहित सिंह ने कहा कि कमजोर बच्चों के लिए अलग से समय दिया जाता है जबकि गरीबों को निःशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था है।
बीडीओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जानी चाहिए। मन लगाकर पढ़िए, अच्छा नागरिक बनिये। देश का विकास करिये। कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो आपको प्रतिष्ठा दिलाता है। नई पीढ़ी शिक्षा में नैतिकता, तार्किकता, मौलिकता, वैज्ञानिकता भी ग्रहण करे। युवा अपने पथ से भटक रहे हैं। नौकरी ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है। आज की पीढ़ी सोचती क्या है, यह समझना कठीन हो गया है। ये पीढियां बढ़ेंगी, यह तय है। विकास सतत प्रक्रिया है। अच्छे कार्य के लिए जिद्दी जरूर बनो। जिस परिवेश में हम है, उसमें आवश्यक है। हम सबसे निचले पायदान पर हैं। इस पायदान से ऊंचा कैसे उठें, मनिवांक्षित फल प्राप्त करना है। इसके लिए जिद्द जरूरी है। जो आज मेडल नहीं ले सके|
रिपोर्ट रोहित सिंह IBN24X7NEWS डेहरी