Breaking News

बगहा:- बिहार स्वाभिमान पुलिस वाहिनी द्वारा आयोजित जागरण सभा

बगहा:- बिहार स्वाभिमान पुलिस वाहिनी द्वारा आयोजित जागरण सभा
बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के ध्रुव टॉकीज में जन जागरण सभा का आयोजन किया गया। बिहार में पूर्ण नशाबन्दी अभियान को लेकर बिहार स्वाभिमान पुलिस वाहिनी द्वारा जागरण सभा आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय रहे।उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान एक महीने पहले की शुरू हो गयी थी।और बगहा में फर्स्ट हाफ में पहले आया हूँ। और सेकंड हाफ में बेतिया 2 बजे से बैठक होगी। इसके बाद मोतिहारी,गोपालगंज,सिवान छपरा आदि जगहों जाना है।बिहार के चालीसों जिलाओं में जन जागरण सभा करने जा रहे हूँ। यह बिहार सैन्य पुलिस का अभियान हैं।एक साल के अंदर 500 सभायें करनी हैं। जिसमें जो 100 सभायें करनी हैं।उसमें एक करोड़ युवाओं तक पहुँचना हैं।और बिहार में शराबबंदी के कानून को सफल बनाना हैं।बिहार के डीजीपी केएस द्विवेदी साहब के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह सपना भी है की बिहार शराबबंदी मुक्त हो, बिहार नशा मुक्त हो।हम उस सपने को साकार करने में पूरी ताकत के साथ जूट हुए हैं। और आप किसी भी जाति के हो। किसी भी दल के हो।
किसी भी मजहब के हो।किसी भी पार्टी के हो।कोई नही कह सकता कि नशा विशेष करके शराब किसी के लिए भी अच्छी चीज हैं।यह समाज के हित में नही हैं। व्यक्ति के हित में नही है।इससे शरीर की छति होती है इससे सम्पति की छति होती हैं। एवं स्वास्थ्य की हानि होती हैं।मान सम्मान की हानि होती हैं।
और राष्ट्र कमजोर होता हैं।जो कि मनुष्य का आत्मबल कमजोर होता है।इसलिए इसे पवित्र आध्यात्मिक कार्य समझकर के इस अभियान से जुड़ा हुआ हूँ।और बिहार को शराबबंदी मुक्त बनाएगे। आज या कल जितना समय लगे।और आगे कहा कि भारी जनसंख्या में महिलाएं इस अभियान में जुड़ रही हैं। अभी 19 तारीक को सोनपुर में शराबबंदी के समर्थन में हजारों महिलाओं का एक जुलूस निकलने वाला हैं।और जगह जगह मातृ शक्ति पूरी ताकत के साथ जुड़ रही है। और नौजवान भी पूरी ताकत के साथ जुड़ रहे हैं।और हम इन्ही महिलाओं,नौजवानों एवं जनता की ताकत पर दावा करते है कि हम इस अभियान को सफल बनाकर ही रहेंगे। और बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह सफल होगा और पूर्ण रूप से बिहार में यह अभियान मिशाल कायम होगा।
संबोधन समाप्ति के बाद प्रशासन व जनता के द्वारा नारे लगाए गए। नशा मुक्ति हो बिहार ,जय बिहार जय बिहार।और साथ ही पुलिस महा निदेशक के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ सी लग गयी।दर्जनो की संख्या में महिला पुलिस कर्मी और जनप्रतिनिधियों के द्वारा सेल्फी ली गयी।और नारेबाजी की गयी।मौके पर एआईजी अरविंद ठाकुर,बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता,उपसभापति जितेंद्र राव,सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोमेश पांडेय,महिला पुलिस लाइन की कर्मी, जनप्रतिनिधियों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …