Breaking News

मिर्जापुर – जब मिर्जापुर में बोले मोदी-आज इतना भीड़ देखि के हमके विश्वास होई गवा कि माई विंध्यवासिनी क कृपा हमरे पर बना बा

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l

मिर्ज़ापुर
यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोधी भी स्वीकार करते हैं कि पीएम मोदी अपनी वाकपटुता से लोगों को अपना कायल बना लेते हैं| स्थानीय लोगों से वहीं की भाषा मे बात कर पीएम मोदी जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास करते हैं| इसकी एक बानगी दिखी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तकरीबन 4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करते हुए मिर्जापुर के चन्दईपुर गांव में वहां की स्थानीय भाषा बोलकर लोगों का मन मोह लिया|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत करते हुए मिर्जापुर क्षेत्र में आस्था के सबसे बड़े सिद्धपीठ माता विंध्यवासिनी का जिक्र करते हुए कहा *आज मिर्जापुर में हमरे बदे बहुत गर्व क बात बा जगतजननी माई विंध्यवासिनी के गोदी में तोहई सबके देखी के हमई बहुत खुशी बा |तुम सबे हमें बहुत देर से जोहत रह एकरे खातिर हम पांव छुई के प्रणाम करत हई आज इतना भीड़ देखि के हमके विश्वास होई गवा कि माई विंध्यवासिनी क कृपा हमपर बना बा और आप लोग क कृपा भी हमरे ऊपर बना रही’|*
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मिर्जापुर मे जनसभा को संबोधित करते हुए ऐतिहासिक बाणसागर परियोजना का उद्घाटन किया| इस परियोजना का लाभ मिर्जापुर और इलाहाबाद जिले के असिंचित क्षेत्रों के किसानो को सीधे मिल सकेगा| पीएम मोदी ने मिर्जापुर मे बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास किया| वहीं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मिर्जापुर को जोड़ने वाले पुल का भी उद्घाटन किया| इस पुल का काम प्रशासनिक लेट लतीफी की वजह से एक दशक मे पूरा किया जा सका है |

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अर्द्धसैनिक बलों द्वारा क्षेत्र में किया गया पैदल गस्त

Ibn news Team DEORIA सुभाष यादव आगामी त्यौहार व लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत शान्ति …