डेहरी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक मुहिम को मिल रहा समर्थन।
अपनी ही पार्टी के नेताओं को चुनौती दे रहे युवा समीर।
डेहरी/ रोहतास।
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर दुबे इन दिनों डेहरी विधानसभा क्षेत्र में शहर से गांव तक चर्चा का केंद्र बने हैं। प्रतिदिन सुबह से शाम तक कर रहे सामाजिक कार्यों को लेकर जहां वे युवाओं का आइकॉन बनते जा रहे हैं। वही इससे भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं और प्रतिनिधियों की बेचैनी बढ़ गई है। यही कारण है कि विधायक समर्थक सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर समीर कुमार का विरोध भी करने लगे हैं। बताते चलें कि डेहरी शहर के राजपूतान मोहल्ला निवासी पिता परशुराम दुबे और माता पूनम देवी के बड़े पुत्र समीर कुमार दुबे करीब दस वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। पिछले साल भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश कार्यसमिति मे जगह दिया था। तब से पार्टी के लिए समर्पित होकर अपनी भागीदारी निभाई। इसी बीच विधानसभा उपचुनाव में पहली बार भाजपा ने अपना खाता खोला।

किंतु चुनाव बाद विधायक से ईतर होकर सामाजिक संस्था वेद कल्याण फाउंडेशन का निर्माण कर समीर कुमार ने सर्वप्रथम शहर से गांव तक विधानसभा क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। करीब आधा दर्जन अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञों डॉ कुमार रोहित, डॉ नवीन नटराजन, डॉ कुमारी मधुलता, डॉ मनोरंजन कुमार आदि द्वारा अब तक हजारों मरीजों का निशुल्क जांच कर फाउंडेशन द्वारा दवा भी वितरित किया गया है। इसी बीच शहर में उपेक्षित का शिकार महापुरुषों की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण शुरू कर समीर कुमार ने विधायक सांसद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि महापुरुषों की प्रतिमाएं वर्षो से उपेक्षित थी। पहले कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, फिर महात्मा गांधी की प्रतिमा और अब अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण शुरू कर वेद कल्याण फाउंडेशन ने एक अलग राह पकड़ ली है।
गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित करने का सामान, दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरण का अभियान भी वेद कल्याण फाउंडेशन ने शुरू कर दिया है। चर्चा तब और गर्माने लगी जब सरकार और शासन से उपेक्षित गोपी बिगहा निवासी शहीद रवि रंजन के पिता रामनाथ सिंह यादव व पत्नी तथा बच्चों को समीर का साथ मिला। और उनकी परेशानियां कम होती चली गई। एक खास बातचीत में युवा नेता समीर कुमार ने कहा कि डालमियानगर खेल मैदान को व्यवस्थित करने समेत कई अन्य कार्यों की रूपरेखा खींची गई है। विरोधी क्या कहते हैं उन्हें कोई मतलब नहीं। अब जनता ने जब उन्हें सर पर बैठा लिया तो दिन-रात जनता की सेवा ही एकमात्र लक्ष्य रह गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि जनता जो चाहेगी वह वही करेंगे। देखना होगा कि आने वाले दिनों में समीर कुमार के नित्य नए कार्यों की बेचैनी किन-किन नेताओं को प्रभावित करता है। इधर समीर टीम के सचिव सैफुल हक, सदस्य राज पटेल उर्फ बंटी, संदीप तिवारी उर्फ मंटू, कुंदन खान, दीपक कुमार, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, आयुष राज कश्यप आदि का कहना है, की डेहरी के विकास के लिए प्रतिदिन एक नया प्रयास फाउंडेशन द्वारा जारी है।
IBN24X7NEWS