*Ibn news रिपोर्ट लखनऊ*
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज यहां विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में असाधारण गणितीय प्रतिभावान मास्टर चिराग राठी को सम्मानित किया। मास्टर चिराग राठी जनपद सहारनपुर के जिलासिंह इंटर कॉलेज नकुड़ के कक्षा – 11 के छात्र हैं वह 07 अंको तक की गणितीय गणना मौखिक रूप से कर लेते हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी ने मास्टर चिराग राठी को एक टैबलेट तथा पुस्तकों का सेट प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मास्टर चिराग राठी की माता श्रीमती बाविता देवी तथा पिता श्री नरेन्द्र सिंह को को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।