Breaking News

झाँसी: बदमाशों ने बाइक सवार महिला के साथ लूटपाट कर गोली मारी, युवक घायल।

बदमाशों ने बाइक सवार महिला के साथ लूटपाट कर गोली मारी, युवक घायल।
झाँसी 24 जुलाई– जिले के झाँसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे ग्राम भदरवारा के पास बदमाशों ने बाइक सवार महिला के साथ लूटपाट कर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भदरवारा के मजरा सिद्ध पुरा निवासी अर्जुन कुशवाहा उर्फ गब्बू पुत्र रामाधीन सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे अपनी साली को लेकर बाईक से मऊरानीपुर से अपने गाँव जा रहा था।
जैसे ही वह ग्राम भदरवारा के आगे पहुंचा कि पीछे से आये बदमाश लड़की का सोने का हार छीनने लगे। जब युवक बचाने के लिए बदमाशों से मुठभेड़ करने लगा तो उसमें से एक ने तमंचा निकालकर गब्बू कुशवाहा को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो कर गिर गया। तभी पीछे से साथ आ रहे गांव के ही बाइक सवारों ने एक बदमाश को दबोच लिया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर इलाज हेतु ले जाया गया।
 
रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज सपा विधायक अभय सिंह को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

  अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। सपा विधायक अभय सिंह को मिली वाई श्रेणी की …