Breaking News

फरीदाबाद: अब बल्लभगढ़ से दूर नहीं दिल्ली मैट्रो का कार्य हुआ सफल

अब बल्लभगढ़ से दूर नहीं दिल्ली मैट्रो का कार्य हुआ सफल
फरीदाबाद: घर से बाहर निकल कर मैट्रो में सफर कर दिल्ली जाने का बल्लभगढ़ वासियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है | शुक्रवार को दिल्ली मैट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने मैट्रो का ट्रायल कर यह सकेंत दे दिया है | ट्रायल सफल होने का दावा किया है | ट्रायल डीएमआसी के मुख्य अभियंता आरपी कोसर,मुख्यअभियंता इलेक्ट्रकल जगदीश कुमार,उपमुख्य अभियंता संजय श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ | अधिकारियों का दावा है दीवाली तक और संभव हुआ तो उससे भी पहले एस्कॉर्टस मुजेसर से बल्लभगढ़ के बीच भी मैट्रो दौड़ने लगेगी | इसका सीधा लाभ बल्लभगढ़ व आसपास की कॉलोनियां व गांव के हजारों लोगों को होगा को जो फिलहाल मैट्रो के सफर के लिए एस्कॉर्टस मुजेसर आते हैं | शुक्रवार को एस्कॉर्टस मुजेसर पर डीएमआरसी अधिकारी सुबह 11:30 बजे पहुंचे | इसके बाद ट्रैक पर नारियल फोड़कर सभी अधिकारी व कर्मचारी छह कोच वाली मेट्रो में सवार हुए | मैट्रो काफी धीरे-धीरे बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंची | इस दौरान सिग्नल, ओएचइ लाइन सहित अन्य चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया | बीच-बीच में मैट्रो को रोककर कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए |
चौथे शहर में चलेगी मेट्रों
अधिकारियों के अनुसार हरियाणा में गुरूग्राम,फरीदाबाद, बहादुरगढ़ के बाद बल्लभगढ़ चौथा शहर होगा जहां मैट्रो चलेगी | डीएमआरसी के प्रवक्ता हिमांशु का कहना है ट्रायल लिया जा रहा है | यह लगातार जारू रहेगा | पूरे प्रयास हैं कि दीवाली के आसपास मैट्रो बल्लभगढ़ तक दौड़ने लगेगी |
 
रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

फरीदाबाद आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेंड्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेड्रस एसोसिएशन(फिस्टा) का होली मिलन समारोह …