केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव मंझावली में यमुना नदी के ऊपर पुल के निर्माण कार्य शुरू होने पर हवन, भंडारे का किया आयोजन
फरीदाबाद: फरीदाबाद -नोएडा को सीधे जोड़ने हेतु यमुना नदी पर पुल निर्माण की परियोजना का कार्य शुरू होने के शुभ अवसर पर आज प्रात : साढ़े नौ बजे मंझावली घाट पर हवन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसकों हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कथक प्रयास से यह पुल 400 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ उप -महापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय गौड़. के. के बाटला जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी,नवीन गर्ग हवन पूजन के दौरान उपस्थित थे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भारी भरकम के प्रयास से 400 करोड़ रूपए की लागत से, 24 किलोमीटर लम्बा पुल का निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया हैं, यह पुल फोर लेन का होगा और इस पुल को 31 दिसंबर 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया गया हैं कि लोगों को फरीदाबाद से नॉएडा जाने हेतु तक़रीबन दो घंटे का वक़्त लगता था। इस पुल को तैयार होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को नॉएडा पहुंचने में मात्र 15 से 20 मिनट का वक़्त लगेगा। इस पुल के बनने के बाद फरीदाबाद -नॉएडा के लोगों को ब्यापार के हिसाब से भी फायदे होंगें और ब्यापारियों का समय भी बचेगा और पैसा के भी बचत होगी और इस पुल से गुजरने के दौरान किसी इंसान को कोई टोल टेक्स भी नहीं देना होगा।
रिपोर्ट बी.आर.मुराद ibn24x7news फरीदाबाद
Tags फरीदाबाद
Check Also
फरीदाबाद आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेंड्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह
फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेड्रस एसोसिएशन(फिस्टा) का होली मिलन समारोह …