Breaking News

बगहा:- सावन की पहली सोमवार को गांव के ही प्राचीन शिव मंदिर में काँवरिया संघ संघ के सैकडों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

बगहा:- सावन की पहली सोमवार को गांव के ही प्राचीन शिव मंदिर में काँवरिया संघ संघ के सैकडों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
बगहा:- बगहा प्रखंड बगहा एक के पतिलार गांव में काँवरिया संघ की ओर से सावन की पहली सोमवार को गांव के ही प्राचीन शिव मंदिर में सैकडों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। संघ के अध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, सचिव मनीष प्रसाद ने बताया कि रविवार को काँवरिया संघ पतिलार द्वारा गांव के तकरीबन तीन सौ पचास कांवरियों की समूह के साथ आस पास के गांव में कंधे पर कांवर लिए शिव भक्त डी0जे0 के धुन पर बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए संध्या में पैदल चल धनहा पुल पहुंचे। वही समाजसेवी अशोक राव, प्रमोद प्रसाद उर्फ काजू , दीपक शुक्ला, अशोक यादव एव आशुतोष मिश्रा ने बताया कि काँवरिया संघ द्वारा धनहा में रात्रि विश्राम के समय खाने पीने ठहरने की सम्पूर्ण व्यवस्था समेत डी0जे0 भी उपलब्ध कराई गई थी जिससे काँवरिया भगवान शिव के गानों पर रात भर झूमते रहे, और सूर्योदय से पूर्व गंडक नदी से जल भर के बोल बम के नारे लगाते एवं डी0 जे0 पर नाचते हुए सुबह पतिलार शिव मंदिर में जलाभिषेक किये।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …