Breaking News

बाराबंकी : छह को सुबह 10 बजे महादेवा आएंगे मुख्यमंत्री

छह को सुबह 10 बजे महादेवा आएंगे मुख्यमंत्री
बाराबंकी : छह जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेवा तीर्थ में आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।
मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से सुबह 10 बजे आएंगे। 25 मिनट तक लोधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के बाद महादेवा ऑडीटोरियम वन महोत्सव कार्यक्रम में साढ़े 11 बजे तक शामिल होंगे। 11:40 बजे हेलीकाप्टर से औरैया जिले के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। महादेवा के पशु बाजार में हेलीपैड बनाया जा रहा है। सफाई कर्मियों की टीम लगा दी गई है। महादेवा से ऑडीटोरियम तक सफाई कराई कराई जा रही है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि शांति खरीदनी नहीं बल्कि स्थापित करनी है: मनोज सिन्हा

  टीम आईबीएन न्यूज   जम्‍मू-कश्‍मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में …