Breaking News

मीरजापुर: थाना विन्ध्याचल में बोलेरो लूट का अभियुक्त गिरफ्तार

थाना विन्ध्याचल में बोलेरो लूट का अभियुक्त गिरफ्तार
प्रभारी चौकी अष्टभुजा को मिली सफलता

श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद मीरजापुर में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर की जाने वाली कार्यवाही के क्रम में दिनांक- 03-06-2018 को थाना विन्ध्याचल में पंजीकृत मु0अ0सं0-71/18 धारा 392/411 भादवि के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
दिनांक-03-05-2018 को अभियुक्त भूँवर सिंह उर्फ सन्दीप सिंह ने ग्राम नेवढ़िया से एक बोलेरो छीन ली और लेकर भाग गया। स्थानीय पुलिस द्वारा लूटी गयी बोलेरो को उसी दिन बरामद कर लिया गया जबकि अभियुक्त की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक-03-06-2018 को रात्रि में उ0नि0 श्री ब्रम्हानन्द यादव प्रभारी चौकी अष्टभुजा मय हमराह आरक्षी विनोद मौर्य अभियुक्त की तलाश में लगे थे। इसी दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता-
भूँवर सिंह उर्फ सन्दीप सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल मीरजापुर।
(मु0अ0सं0-71/18 धारा 392 भादवि थाना विन्ध्याचल का वाँछित)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 श्री ब्रह्मानन्द यादव प्रभारी चौकी अष्टभुजा थाना विन्ध्याचल मीरजापुर।
आरक्षी विनोद मौर्य चौकी अष्टभुजा थाना विन्ध्याचल मीरजापुर।

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मीरजापुर

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि शांति खरीदनी नहीं बल्कि स्थापित करनी है: मनोज सिन्हा

  टीम आईबीएन न्यूज   जम्‍मू-कश्‍मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में …