Breaking News

सिवान/बिहार – नाम राजा‌- किमत करोड़ों में

IBN24×7NEWS राजीव रंजन कुमार सिवान बिहार।
नाम राजा‌- किमत करोड़ों में
हाजीपुर – विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का नाम आते ही बाजार और खरीदार दोनों लोगों के ध्यान में आने लगते हैं।
पर इस विश्व प्रसिद्ध मेले को जानने वाले पुराने लोग इसे अपनेेे अलग अंदाज में देखते हैं।
मेले में विधायक अनंत सिंह जैसे लोग सिर्फ अपने जानवर और शान ओ शौकत दिखाने के लिए आते रहते हैं।
आइए बात करते हैं समस्तीपुर के मुखिया डोमन राय की।
इनके पास वर्तमान समय में 6 घोड़े हैं जिनमें राजा सबसे प्रचलित और लोकप्रिय घोड़ा है।
जब इसकी कीमत के बारे में इनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई दो करोड़ रुपए देगा तो भी नहीं बेचेंगे अपने राजा को।
यह घोड़ा उनकी इज्जत है।
इसे बेच दिया तो हमारी मूंछें नीची हो जाएगी।
डोमन राय जी आगे बताते हैं कि उन्होंने राजा को एक लाख रुपए में राजस्थान के पुष्कर मेले से खरीदा था।
उस समय राजा का उम्र सिर्फ 15 माह का था।
राजा ने सिर्फ रेस जीत कर मालिक की इज्जत ही नहीं बढ़ाई बल्कि कई इनाम भी दिलाए है अपने मालिक को।
जिनमें शामिल हैं 2 बाइक एक कार और पांच किलो चांदी।
फैजाबाद में दो रेस जीतने पर 2 बाइक मिलीं राजा को।
वहीं विधायक अनंत सिंह के यहां शादी में राजा को प्रथम पुरस्कार के रूप में कार एक मिली।
फैजाबाद में ही एक रेस जीतने पर उसे 5 किलो चांदी भी ईनाम स्वरुप राजा को मिली थी।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …