समाजसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के रहते हुए भी अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा है सिवान गौशाला
सिवान गौशाला एक नजर में।
श्री गोपाल कृष्ण गौशाला सिवान की स्थिति इतनी दयनीय क्यों हैं।
समझ में नहीं आ रहा।
यहा भवन की वही स्थिति है जो पहले से ही है।
आगंतुक और यहा व्यवस्था में लगे बंधुओं के लिए ठीक से सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था तक नही उपलब्ध है।
गाय को ठंड से बचाने का उचित व्यवस्था भी नहीं किया गया है इस गौशाला में। क्या सिवान में दानदाताओं की कमी आ गई है।
या हमारे गौशाला प्रबंधक कमिटी समाज से सहयोग लेना ही नहीं चाहते।
सिवान से वर्तमान समय में किसी जनप्रतिनिधि से एक कमरा तक का निर्माण की मांग आजतक नहीं की गई हैं।
हम सभी सिवानवासियों के लिए एक बहुत ही चिंता का बिषय हैं।
मैं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सभी मिडिया मित्रों और साथ में सामाजिक राजनीतिक कार्यक्रर्ता एवम् आमजनता से आग्रह करना चाहता हूं की।
आप सिर्फ एक बार सिवान गौशाला जरुर जाए।
और यहा की दुर्दशा की रुप को आप भी देखें।
अपने सहयोग से इस गौशाला की भव्यता के लिए प्रयास करें आप सब मिलकर।
सिवान शहर का गौशाला का वातावरण आकर्षित कर रहा है लोग आकर देखें कि यहा क्या- क्या व्यवस्था है.?
रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान (बिहार)