रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद– शनिवार को महात्मा गांधी जी की 150 वी जंयती व गांधी सप्ताह ,परिवहन विभाग , शिक्षा विभाग एवं दैनिक नवज्योति भीलवाड़ा द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीगोद में 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह परिवहन विभाग व यातायात पुलिस विभाग की ओर से जन जागरूकता हेतु कार्यशाला का सफल आयोजन कर मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परिवहन विभाग के निरीक्षक महेश कुमार पारीक उपस्थित थे। मुख्य वक्ता पारीक ने बताया की दुर्घटनाओं के मुख्य कारण पर प्रभावी नियंत्रण कैसे किया जाता है
उसके तरीके बताएं। दुर्घटनाएं होने से रोकने के लिए मुख्य कारण लापरवाही से वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना ,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना ,थकावट ,नींद की कमी में वाहन चलाना और ओवरटैक करते समय लापरवाही करना दुर्घटना के मुख्य कारण है। वाहन चलाते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पारीक ने सड़क सुरक्षा अधिनियम 2019 को भी विस्तार से समझाया। इसके तहत वाहन चलाते समय क्या डॉक्यूमेंट वाहन चालक के पास होने चाहिए उसकी भी जानकारी दी और उसके महत्व को विस्तार से समझाया।
गुड समय , रिटर्न एक्ट को भी समझाया। विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को, अध्यापकों को एक अच्छा सेमेरिटर्न बनने के तरीके व सुझाव बताएं उन्होंने कहा सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मदद करेगा। मददगार को पुरस्कृत किया जाएगा । प्रथम उपचार के तरीके भी बताए आहार विहार विचार नियंत्रण के तरीके बताएं। प्रोग्राम के अंत में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा परिवहन निरीक्षक महेश कुमार पारीक ने धन्यवाद दिया। ( फोटो कैप्शन -सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यशाला में जानकारी देते )