सत्यपाल मौर्य कैसरगंज
तहसील संवाददाता
प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में मरीजों को फल वितरण किया गया
कैसरगंज- पूर्व मंत्री बहराइच के विकास पुरुष स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह की 49 वी पुण्यतिथि पर तहसील मुख्यालय कैसरगंज पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय चिकित्सालय पर भर्ती मरीजों को इस अवसर पर पूर्व मंत्री के परिजनों व क्षेत्रीय समाजसेवी द्वारा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। फल वितरण से पूर्व आयोजक मंडल हुआ सम्मानित क्षेत्रवासियों द्वारा कार्यक्रम संचालक वरिष्ठ समाजसेवी सागरमल पारीक मामा जी व अध्यक्षता कर रहे हैं|
हुकुम सिंह प्रपौत्र बृजेश सिंह बिसेन की अगुवाई में एक जनसमूह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी हुकुम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, इसके पश्चात जुलूस की शक्ल में लोग एकत्रित होकर मुख्यालय स्थित हुकुम सिंह इंटर कॉलेज पर लगी प्रतिमा का भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह के यश गान के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
49वी पुण्यतिथि के अवसर पर बृजेश सिंह विसेन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंह, प्रपत्र राकेश सिंह, अधिवक्ता विनोद सिंह बिसेन, अनुराग सिंह विशेन, बुद्धि सागर गुप्ता, बादशाह सिंह, नरेंद्र चौधरी, राकेश सिंह, कुवंर विश्वपाल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य बाल कुमार मौर्या, पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि वेद प्रकाश सिंह, विकास सिंह बिसेन, शिवम सिंह बिसेन, मिंकल सिंह बिसेन, संतोष सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगाराम, रतन पारीख, पूर्व प्रधान राघव सिंह, अखिलेश सिंह, सुभाष सिंह, उमा प्रताप सिंह पिन्नू, मौलाना खालिद, बदलूराम शुक्ला, बद्री बाबा, डॉक्टर रवि सिंह आदि गणमान्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।