रिपोर्ट देवब्रत दीक्षित
भटनी, देवरिया। ब्लाक प्रमुख पद के लिए आज पर्चे की बिक्री की गई। जिसमें छः प्रत्याशी ने पर्चे की खरीदारी कर पद के लिए दावेदारी किया। बुधवार को भटनी विकास खण्ड कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के ब्लाक प्रमुख पद के लिए पर्चे की बिक्री की गई। जिसमें रनिया देवी,प्रियंका गिरी,रमाशंकर यादव,श्रीकांत यादव,अनुप राय व मानवेन्द्र नाथ तिवारी पर्चा ख़रीदकर प्रमुख पद के लिए दावेदारी की।