Breaking News

वाल्मीकिनगर:- उपमुख्यमंत्री पर्यटन की सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे

वाल्मीकिनगर:- माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार, श्री सुशील कुमार मोदी कल 9.00 बजे पूर्वाह्न हेलिकाॅप्टर से वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (वी.टी.आर.) पधारेंगे। वे वहां पर्यटकीय सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री के पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत वी.टी.आर.-2 में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।वी.टी.आर. प्रवास के दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री को पश्चिम चम्पारण जिला के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के संभावनाओं पर एक पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिखाया जायेगा। पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन तेयार कर प्रस्तुत करने की जवाबदेही प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव को दी गयी है। माननीय मंत्री कल ही शाम में पटना वापस लौट जायेंगे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …