Breaking News

बेतिया:- राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के जिला इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

बेतिया:- राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के जिला इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
मानदेय बढ़ाने को लेकर राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के जिला इकाई के सदस्यों ने अनिश्चितकालीन का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी।
बेतिया:- बेतिया समाहरणालय कार्यालय के समक्ष राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के जिला इकाई प चंपारण द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल का आयोजन किया गया हैं। वही राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि पूर्व में भी हमलोगों तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया था। उसी समय हमलोगों ने सरकार से अनुरोध किया था कि हमलोगों का मानदेय बहुत ही कम हैं। जिससे हमारे परिवार का भरण-पोषण नही हो पा रहा हैं।पिछले 5 सालों से हम लोगों ने सरकार के दिशा- निर्देश के अनुसार कठिन परिश्रम करके सरकार के आदेशों का अक्षरशः पालन किया है। फिर भी हम लोगों की मानदेय में आज तक एक रुपया का भी वृद्धि नही किया गया है।
जबकि इन पांच सालों में महंगाई चरम सीमा है। जो पेट्रोल 60रु प्रति लीटर थी। आज वह 90रु प्रति लीटर मिलता है। जब भी हमलोगों अपने मांग को लेकर आवाज उठाते हैं तो सरकार के अधिकारों के द्वारा हमारे आवाज को दबा दिया जाता है। और दंडात्मक करवाई किया जाता है।इस अल्प मानदेय में हमलोग जैसे-तैसे कार्य करते हैं। उसमें भी पंचायत के जनप्रतिनिधि व्यक्तिगत स्वार्थ में हमलोग के ऊपर शिकायत कराया जाता है। और इनकी शिकायत पर बिना कोई जांच के हमलोगों के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही की जाती हैं। यहाँ तक की चयनमुक्त भी कर दिया जाता हैं।
इसी के खिलाफ हमसभी दिनांक 26.10.2018 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं।जब तक हम सभी मांगे पूरी नही हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अगर हमारे मांगों को नही मानती हैं। तो हम सभी यही हड़ताल जारी रखेंगे और कोर्ट में भी जाएंगे फिर भी बात नही बनी तो हम सभी आत्मदाह करेंगे। लेकिन हम सभी अब वापस नही जाएंगे। क्योकि इतने पैसे में अब गुजारा करना ण्न बड़ा ही मुश्किल हैं।मौके पर आवास कर्मियों में बगहा एक के प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, दिलीप कुमार,अजीत कुमार,नसरुल्लाह आलम,अजय कुमार,चेतनारायण पटवारी,मनोज कुमार, आनंद कुमार लीलावती कुमारी,रचना मिश्रा सहित तमाम कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …