रेल एसपी संजय कुमार सिंह ने छपरा जंक्शन थानाध्यक्ष को 26 बिंदुओं पर कड़ा टास्क दिया
रेल एसपी संजय कुमार सिंह ने छपरा जंक्शन थानाध्यक्ष को 26 बिंदुओं पर कड़ा टास्क दिया है। इसमें दस ऐसे टास्क हैं, जिसे पूरा करने पर रेल पुलिस के पसीने छूट जाएंगे। रेल एसपी ने सबसे पहले सभी पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को चेताया है कि सभी अपना नैतिक चरित्र को बरकरार रखें। कोई ऐसा कृत्य नहीं करें जिससे पुलिस की छवि बदनाम हो। उन्होंने छठ पूजा में आने वाले परदेसियों और लौटने वाले यात्रियों की विशेष ख्याल रखे। इसी समय अपराधी इनके साथ घटनाओं को अंजाम देते हैं। थाने में सिविल ड्रेस में बैठने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को भी हड़काया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई होगी। रेल एसपी के एक आदेश जो कि छपरा जंक्शन के रेलकर्मियों और पुलिसकर्मियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। रेल एसपी ने दो टूक कहा है कि यदि इनके भी बाइक व वाहन प्लेटफार्म पर मिले तो उनपर भी जुर्माना लगाइए।
रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान ( बिहार )