Breaking News

बगहा : नहाए खाए के साथ महापर्व छठ का शुभारंभ

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ आज रविवार से शुरू हो गया है।
सूर्योपासना के इस पवित्र चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन छठव्रती, श्रद्धालु नर -नारी अंतकरण की शुद्धि के लिए नहाए खाए के संकल्प के साथ नदियों, तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद शुद्ब घी में बना हुआ भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू करेंगे।
साथ ही उपरोक्त सभी प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने संदेश में कहा है कि लोक आस्था का महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्ध और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
उपरोक्त सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से बगहा जिले की प्रगति सुख ,समृद्धि ,शांति और सौहार्द के लिए प्रार्थना की है, तथा शिवहर जिला वासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिलजुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक ,सद्भभाव और शांति के साथ मनाएं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भगवान भास्कर सभी श्रद्धालुओं के परिवार की सुख -समृद्धि तथा कष्टों के निवारण के लिए यह पर्व है इस भरत का एक खासियत यह भी है कि इस पर्व को करने के लिए किसी पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती है और ना ही मंत्र- उच्चारण की कोई जरूरत है ,पर्व में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है शुद्धता ही यह पर्व का पहचान है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

22 जनवरी को भगवान राम की पूजा करें और शाम को दीये जलाएं:स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सिद्धदाता आश्रम में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा …