Breaking News

झाँसी – पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ सहित तीन सड़क दुर्घटना में घायल


ब्यूरो चीफ झाँसी।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।
झाँसी 14 नवंबर। पूंछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा गुरसरांय से लौटते समय मोंठ क्षेत्राधिकारी की गाड़ी शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में क्षेत्राधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी ठा. दीनपाल चेकिंग करने के लिए कार क्रमांक यूपी 32 बीजी 7494 से गुरसरांय गये हुए थे। उनके साथ चालक आनंद कुमार और गनर भी थे। वह बुधवार को तड़के सुबह वापस मोंठ लौट रहे थे। इसी दैरान पूंछ थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी एरच रोड पर शीशम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी, चालक और गनर घायल हो गये। इसकी जानकारी होते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज सपा विधायक अभय सिंह को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

  अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। सपा विधायक अभय सिंह को मिली वाई श्रेणी की …