Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा बिहार
दरभंगा: जिले के बस स्टैंड पर हुए शहर के चर्चित तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी के घर की कुर्की जब्त की। लालबिहारी यादव इस मर्डर का मुख्य आरोपी है, जो फरार है। उसके रानीपुर स्थ्ति घर की पुलिस ने कुर्की जब्ती की। कुर्की के लिए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। वज्र वाहन की भी तैनाती की गयी थी।
घटना इसी साल 13 मार्च को दरभंगा बस स्टैंड पर हुई थी। जमीन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी। संजय यादव, राजू और शोएब की मौत हो गई थी। घटना स्थल से हथियार ज़िंदा कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।
मुख्य आरोपी लालबिहारी फरार हो गया था। लालबिहारी पंचायत समिति सदस्य भी है। पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया था। उसके बाद भी हाजिर नहीं होने पर घर की कुर्की जब्ती की गयी है।
सदर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि 13 मार्च को दिल्ली मोड़ पर जो हत्याकांड हुआ था उसमें लालबिहारी के खिलाफ कई साक्ष्य मिले थे। इसी सिलसिले में यह कदम उठाया गया है।
Tags पश्चिमी चम्पारण
Check Also
पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी
रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …