Breaking News

फाग गीतों संग उड़े अबीर और गुलाल

 

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर उत्तर भाग के तत्वाधान में 28 मार्च, रविवार की सुबह सूर्यकुण्ड धाम परिसर में फाग महोत्सव आयोजित किया गया। यहां फाग गीतों संग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाइयां दी। सबसे पहले फूलों की होली खेली गई उसके बाद अबीर और गुलाल उड़ा कर प्रेम और भाईचारे की एक ऐसी होली मनाई गई जहां आम और खास का भेदभाव भुलाकर सब एक ही रंग में रंग गए। इस बीच भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। संतोष शुक्ला ने भजनों की शुरुआत गणेश वन्दना से की। इसके बाद फाग गीतों पर लोग थिरकते रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाग कार्यवाह दुर्गेश कर रहे थे।
दुर्गेश जी ने बताया कि सूर्यकुण्ड धाम परिसर में मनाई गई “फाग उत्सव” संस्कार युक्त अनुशासन से परिपूर्ण होली खेली गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको के साथ बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। फाग गीतों के साथ लोगों ने अबीर और गुलाल उड़ा कर होली मनाई। होली का पर्व अपने अनोखे अंदाज में मनाई गई। माहौल प्रेम सौहार्द व भाईचारे से परिपूर्ण रहा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संघ के ध्वज के नीचे प्रार्थना से की गई। इसके बाद प्रांत प्रचारक सुभाष द्वारा डॉ केशव बलिराम हेडगेवार, माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर के चित्र पर पुष्पांजलि किया गया।

 

इसके बाद मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक सुभाष जी का बौद्धिक के बाद फाग गीतों का सिलसिला शुरू हो गया। जहां सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर प्रेम और भाईचारे का मिसाल कायम किया। यह फाग महोत्सव स्वयंसेवक संघ महानगर के उत्तर भाग द्वारा आयोजित की गई।शिक्षक के रूप में अनूप जी और प्रार्थना को राधेश्याम जी के द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रचारक सुभाष जी, सह प्रांत प्रचारक अजय जी, प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदा नंद, भाग संघचालक प्रभुनाथ, सह भाग संघचालक डॉ आशीष जी, भाग कार्यवाह दुर्गेश जी, सहभाग कार्यवाह सुधीर जी, भाग प्रचारक अजीत जी, नगर संघचालक हरिनारायण, नगर कार्यवाह नागेंद्र जी, प्रभात कार्यवाह अमरदीप, शारीरिक प्रमुख शीतल मिश्र सदर सांसद रवि किशन, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शुक्ला प्रदीप शुक्ला, हिंदू युवा वाहिनी के रणजंय सिंह जुगनू, पीआरओ पवन दुबे और दिव्य प्रताप गोलू, शमरेन्दू , पंकज जी, श्रवण पटेल, अविनाश, राकेश सिंह, त्रिपुरारी तिवारी, अमित, सुनीता गुप्ता, मीना श्रीवास्तव, दीपा पांडे, मीनू गोयल, देवेश, कामेश, अनुराग त्रिपाठी, सतीश आर्या , सूर्यकुमार, अवधेश, भास्कर, नीतीश, प्रतीक सरकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

द्वितीय विश्व युद्ध का हीरो पायलट सरदार दिलीप सिंह मजेठिया नहीं रहे—-

प्रणव तिवारी,उपसम्पादक गोरखपुर -द्वितीय विश्वयुद्ध के हीरो पायलट सरदार दिलीप सिंह मजीठिया पे अपने जीवन …