ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या
16/12/2020 मवई अयोध्या – तहसील रूदौली क्षेत्र के ग्राम कादिरपुर में सरकारी भूमि पर बने मकान को तहसील व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ढहा दिया।
जानकारी के अनुसार गाटा संख्या 133/10494 पशुचर की भूमि थी जिसपर गांव के मोहम्मद मुसीब पुत्र जियाउल्लाह,नान्हे पुत्र छेददन,मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद अहमद व श्रीमती शकीला पत्नी जान मोहम्मद के द्वारा खंभा खड़ा कर अवैध कब्जा किया जा रहा था।जिसको तहसील प्रशासन द्वारा कई बार मौखिक व कई बार विधिक प्रक्रिया से अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा गया।
लेकिन उक्त लोगों द्वारा अवैध कब्जा हटाने के बजाय निर्माण कार्य जारी रखा जिसे लेकर हल्का लेखपाल सुभाष चंद्र मिश्रा द्वारा उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लोक छति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली।जिस कड़ी में दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,कानूनगो विश्वनाथ सिंह,लेखपाल सुभाष चंद्र मिश्रा,उपनिरीक्षक सुनील कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।