2022 के चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां जमकर मंथन कर रही है जहाँ आज समाजवादी पार्टी में सदस्यता मिलने के बाद बलिया प्रथम आगमन पर पहुंचे सपा नेता कामेश्वर सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
जनपद में प्रवेश करते ही जगह-जगह समर्थको ने सिंह का स्वागत किया और बधाई दिया। वही सैकड़ो समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के बीच कामेश्वर सिंह सपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां पुष्प वर्षा के साथ सपाइयों ने स्वागत अभिनंदन किया।
कामेश्वर सिंह ने कहा अभी हमे अभी चुनाव नही बल्कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना है वही सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने सिंह के सपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर किया कहा निश्चित ही 2022 में अखिलेश की सरकार बनेगी।
रिपोर्ट वरूण चौबे IBN News ब्यूरो बलिया