Breaking News

बाबा साहेब को विश्व में सिंबल ऑफ नॉलेज के नाम से जाना जाता है : विपुल गोयल

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे हरियाणा में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर का 130 वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया | इसी कड़ी में भीम बस्ती में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर की 130वा जन्मदिवस मनाने का आयोजन किया गया है | जिसमें हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | इस मौके पर भीम बस्ती के लोगों ने भी फूल मालाओं से पूर्व मंत्री विपुल गोयल का जोरदार स्वागत किया | पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बड़े ही धूमधाम से लोगों के बीच केक काटकर परिवार की तरह मनाया बाबा साहेब का जन्म दिवस |

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बाबा साहेब के जन्म दिवस की लोगों को बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित भारत देश के संविधान की देश और विदेशों में भी चर्चा होती है | बाबा साहेब को विश्व में सिंबल ऑफ नॉलेज के नाम से जाना जाता है | जिन्होंने हर वर्ग-हर समाज,महिलाओ और पुरुषो को समानता का अधिकार दिलाया | लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान चला जाता है लेकिन उसका व्यक्तित्व और उसकी विचारधारा हमेशा समाज में जिंदा रहती है,इसलिए जब तक इस धरती पर मानव जीवन रहेगा,तब तक बाबा भीमराव अंबेडकर का नाम रहेगा |

 

उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर किसी विशेष समुदाय से नही है बल्कि वो 36 बिरादरी के लिए पूजनीय है | उन्होंने कहा कि सभी कार्य संविधान के अनुसार निर्धारित होते हैं | उसी संविधान को बनाने के लिए डॉक्टर साहिब ने संघर्ष किया और संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | इस मौके पर कार्यक्रम में महेंद्र, पतराम सिंह,बलराज,सुमेर सिंह, लोकेश एडवोकेट,रामकुमार तवर,प्रवीण चौधरी,बंसी लाल, रूप किशन चौहान,सुरेंद्र शर्मा बबली,राजकुमार राज,विजय शर्मा,मनीष राघव,संजय मल्होत्रा, शिव गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे |

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

हमारी संस्कृति में शामिल है बुजुर्गों का सम्मान:राजेश नागर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर 8 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में विधायक राजेश …