फरीदाबाद से बी.आर.मुराद IBN NEWS की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बहुजन समाज अब तो जाग गया है,इसलिए वो दिन अब दूर नहीं जब देश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी | बसपा देश के तीसरे नम्बर की पार्टी है और बहुत जल्द नम्बर एक की पार्टी होगी | बसपा ही देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार और भाजपा की जुमलेबाजी से मुक्ती दिला सकती है | उन्होंने कहा बसपा केवल राजनैतिक पार्टी नहीं,बल्कि समान विचारधारा का संदेश देने वाले महापुरूषों का मिशन है | उक्त विचार बसपा के प्रदेश महासचिव डॉ.श्याम लाल ने यहां राम नगर स्थित डॉ.अम्बेडकर भवन में आयोजित बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के 65वें जन्मदिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनता को संबोधित करते हुए कहे |
समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की,जबकि लोकसभा प्रभारी सरदार उपकार सिंह,टीकम सिंह गौतम,रेवाडी जिला महसचिव सुनील कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष चेतनदास,मुन्नीलाल दीपिया, सतीश चौधरी,फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी जगदीश आर्य, अध्यक्ष के. एल. गौतम,प्रदीप शर्मा,मेहरचंद हरसाना,सुरेन्द्र वशिष्ठ,अशोक शास्त्री ने अपने विचार रखे | बहन मायावत्ती के जन्मदिवस पर समाजसेवी पूनम राघव और निर्मल सिंह ने पार्टी में आस्था जताते हुए बसपा को ज्वाईन किया | डॉ.श्याम लाल ने कहा सदियों से देश और दुनियां में दो विचारधाराएं चलती आ रही हैं | पहली वो जो सर्वसमाज,और सभी धर्मों की समानता की बात करती है |
जबकि दूसरी केवल जातिवाद,और धर्म की राजनीति करते हुए केवल अपने धर्म को श्रेष्ट बताती है,और दूसरों को मानसिक और आर्थक गुलाम बनाना चाहती है | उन्होने कहा अब पूरे देश के लोग इस बात को जान चुके हैं कि आने वाले समय में वही पार्टी देश की सत्ता में रहेगी,जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करते हुए सभी के कल्याण और विकास का काम करेगी | उन्होंने कहा भारत का संविधान दुनियां का बेहतरीन संविधान है,और बसपा देश के संविधान के अनुसार काम करती है |
बसपा महासचिव ने कहा पहले कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार फैलाकर गरीबी औैर भुखमरी तक खत्म नहीं की,और अब भाजपा उद्योगपतिायों के हाथ की कठपुतली बनकर गरीब,मजदूर और किसानों को तीन किसान विरोधी बिल लाकर गुलाम बनाना चाहती है | उन्होंने कहा बहन मायावती ने 4 बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर गरीब,और बेरोजगारों को अनेक योजनाओंं के तहत लाभ दिया | सभी को शिक्षा,स्वास्थ्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूल,कॉलेज एवं अस्पताल खोले | उन्होंने कहा आगामी 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी |