रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी IBN NEWS झाँसी
झाँसी। तहसील मऊरानीपुर के अंतर्गत ग्राम पुरवा में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल चुरारा के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस किसान सम्मान और सुशासन के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आनंद सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष, दीपक तिवारी एडवोकेट,जयंत सिंह बुंदेला उपस्थित रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुन्नालाल कुशवाहा ने अटल जी देश को महान पुरूष बताते हुए उन्हें देश को समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश को विकास की राह पर ले जाने का काम किया। उनकी देश सेवा को भुलाया नहीं जा सकता। जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ने उनके व्यकितत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया। राहुल सिंह सोलंकी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, गरीबो, बेरोजगारों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की।
जिसका लाभ ग्रामीणों को भरपूर मिल रहा है। दीपक तिवारी एडवोकेट ने सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि विधेयकों को किसानों के हित में बताते हुए कहा कि इससे किसानों की आय में बृद्धि होगी। किसान खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं से किसानों की आय दुगनी होगी और प्रधानमंत्री मोदी का सपना साकार होगा। जयन्त सिंह बुंदेला ने कहा कि आज देश में किसान कानून को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
देश में भाजपा सरकार के बढते जनाधार को विपक्ष पचा नहीं पा रहे हैं और किसानों के नाम पर राजनेतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। लेकिन किसान सब समझ रहे हैं। इस मौके पर ग्रामीणों को एल ई डी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि डालने से किसान खुश नजर आए। इस मौके पर मुन्नालाल कुशवाहा, आनंद सिंह परिहार, दीपक तिवारी एडवोकेट, जयन्त सिंह बुंदेला, राहुल सिंह सोलंकी, कल्याण सिंह चौहान, हरिश्चंद्र द्विवेदी, जागेश्वर पटेरिया, मुलायम सिंह, प्यारेलाल वाजपेयी, प्रताप सिंह, लोकेन्द्र सिंह, सुभाष चंद्र मौर्य, जगत रिछारिया, प्रेमनारायण तिवारी,संतोष कुशवाहा एडवोकेट, जबर प्रसाद, दिनेश सिंह गौर,छत्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, विनय तिवारी,हल्लू रैकवार, महीपत प्रजापति, मन्नूलाल, राजू अहिरवार, नारायण दास भगवान दास, शेर खां, हबीब खां,कालका प्रसाद, देवकीनंदन, तेजराम, चैने बुनकर मोहन लाल, नरेन्द्र कुमार, मोहित राजपूत सहित ग्राम के गणमान्य जन मौजूद रहे।