रिपोर्ट – अशोक सागर
गोंडा- कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के महेशी पुरवा निवासी मुंशी लाल का 25 वर्षीय पुत्र राम सिंह उर्फ लक्कू का शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। परिजनों ने हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि राम सिंह का अपने ससुराल वालों से कुछ विवाद चल रहा था। दो दिन पहले राम सिंह की सास घर आयी और इनकी पत्नी को साथ लेकर चली गयी। राम सिंह भी उसी समय घर से चले गये।
काफी खोज करने पर भी कुछ पता नहीं लगा, जिसकी सूचना ने मंगलवार को कोतवाली में दिया। बुधवार की सुबह गांव के बाहर मंदिर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से राम सिंह का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला।
आसपास के लोगों ने घर पर सूचना दिया तब लोगों को जानकारी हुई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह, बालपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, हमराही शिवम कुमार ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।