ब्यूरो रिपोर्ट ओ पी श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली
जनपद चंदौली से बड़ी खबर सामने आ रही है। किसान आंदोलन के समर्थन में सपा पार्टी का हल्ला बोल चहुंओर छाया हुआ है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय आंदोलन स्थल से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की गिरफ्तारी के बाद अस्थाई जेल बबुरी ले जाते समय नहर पर पुलिस की जीप गड्ढे में जाने के बाद बवाल मच गया और पुलिस एवं सपा नेता के बीच जमकर धक्का मुक्की शुरू हो गई।
बता दें कि जिला मुख्यालय पर अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे पूर्व विधायक को बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर बबुरी में बने अस्थाई जेल में ले जाने का कार्य किया। जैसे ही उन्हें शहाबगंज पुलिस की जीप में बैठाकर उन्हें बबुरी थाने ले जाया जा रहा था तभी जीप अचानक गड्ढे में चली गई। इस स्थिति को देख पूर्व विधायक सहित अन्य लोग सकते में आ गए और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। तभी मौके पर पहुंचे सदर सीओ कुंवर प्रभात सिंह द्वारा काफी समझाने और दूसरी गाड़ी में ले जाने की बात पर पूर्व विधायक द्वारा पुलिस की व्यवस्था का विरोध शुरू कर दिए और पूर्व विधायक की पुलिस से धक्का मुक्की शुरू हो गई।
उसके पश्चात काफी मान मनौव्वल के पश्चात पूर्व विधायक अस्थायी जेल बबुरी भेजा गया। वहीं इस दौरान पूर्व विधायक ने जनपद पुलिस की कार्रवाई को तानाशाही रवैये का नाम दे डाला और पुलिस के कृत्यों को सत्ता पक्ष के विधायक की करतूत बता डाली। साथ हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बबुरी थाने से पूर्व विधायक मनोज सिंह एवं अन्य समर्थकों को चकिया संयुक्त चिकित्सालय ले जाकर मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।
रिपोर्ट : ओ पी श्रीवास्तव