ब्यूरो रिपोर्ट ओ पी श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली
किसान आंदोलन के दरमियान जनपद चंदौली में घर मे नजरबंद किये गए सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा पुलिसकर्मियों को छलावा देकर घर से बाहर निकलकर रेलवे ट्रैक जाम करना भारी पड़ रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए रेल प्रशासन की तहरीर के आधार मनोज सिंह डब्लू सहित अन्य सपा नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। विदित हो कि अन्य नेताओं को हिरासत से छोड़ दिया गया लेकिन पूर्व विधायक अभी हिरासत में बने हुए हैं। इसको लेकर काफी हो-हल्ला मचा है।
इसी गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध के क्रम में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम नवनीत सिंह चहल से मिलकर मनोज सिंह डब्लू की पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी का विरोध किया। आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे थे यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। डीएम ने सपा नेता एवं कार्यकर्ताओ से बातचीत कर मनोज सिंह डब्लू की रिहाई की पहल की।
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भारत बंद के दरमियान सत्ता पक्ष में बैठे राजनेताओं के इशारे पर बदले की भावना से वशीभूत सपा नेताओं का दमन किया जा रहा है। जो किसी भी स्तर से जायज नहीं है। पूरे देश एवं प्रदेश में चक्काजाम एवं रेल रोकी गईं। लेकिन जिस तरह से चंदौली में सपा नेता मनोज सिंह डब्लू पर आपराधिक मामला दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया वह ठीक नहीं है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है।
इस दौरान सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि चंदौली पुलिस प्रशासन का यह कृत्य बर्बरतापूर्ण, असेवैधानिक एवं लोकतंत्र का हनन करने वाला है।
डीएम अपने अधिकारों के तहत यथाशीघ्र मनोज की रिहाई का आदेश दें अन्यथा सपाई सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की अंतिम विदाई का उक्त कृत्य पैगाम है। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी भाजपा पार्टी एवं विधायको की कब्र खोदने जैसी है। कहा भारत देश मे अपनी बात कहने का सभी को अधिकार है लेकिन भाजपा सरकार एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन किसानों की आवाज बनने से सपा पार्टी को रोकना चाह रही है।
अंत मे डीएम ने सपाइयों की बातों पर विचार करने का भरोसा दिया। मिली जानकारी के तहत देर शाम सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका न्यायिक हिरासत में भेजे गए मनोज सिंह डब्लू समेत सभी सपा कार्यकर्ताओं की रिहाई का आदेश लेकर लेकर वाराणसी रवाना हो गए। सकलडीहा एसडीएम द्वारा जमानत दिए जाने के बाद वाराणसी कारागार की तरफ रवाना हुए।
इस दौरान पूर्व विधायक चकिया पूनम सोनकर, नफीस अहमद गुड्डू, सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सांसद रामकिशुन यादव, संतोष यादव, बलिराम यादव सहित अन्य सपा नेता उपस्थित रहे।