ब्यूरो रिपोर्ट ओमप्रकाश श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली
चंदौली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर चन्दौली पॉलिटेक्निक चन्दौली के एनसीसी कैडेट्स द्वारा जगह जगह गांव में घूमकर जागरूकता रैली निकाली गई। कैडेट्स ने संविधान और संविधान रचयिता के बारे में गांववालों को जागरूक किया गया 26 जनवरी के महत्व को बताया।
बुलंद आवाज में सभी कैडेट्स ने “भारत माता की जय” और “26 जनवरी अमर रहे” के नारे लगाए।
चंदौली पॉलीटेक्निक के एएनओ लेफ्टिनेंट राम भवन ने कहा गणतत्र दिवस अन्य राष्ट्रीय पर्वों की भांति बहुत महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी 1950 के ही दिन हमारे देश में नये संविधान को लागू किया गया था। यह संविधान बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिश्रम और विवेक से तैयार हुआ था। इस संविधान को लागू कर के हमने अपने राष्ट्र को पूर्ण सत्ता संपन्न धर्म निरपेक्ष गणतंत्र घोषित किया था।
इसीलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
रैली चंदौली पॉलीटेक्निक के परिसर से निकलकर विभिन्न गांव और बस्तियों से होते हुए चन्दौली पॉलीटेक्निक चन्दौली में समाप्त हुई।
इस दौरान मुख्य रूप से कैडेट शिवम कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह , राहुल यादव, अनिल यादव, शुभम, सत्यम, शिवम, पंकज, श्रीदयाल, दिव्यांशु,सुनील सेठ, मिथलेश सिंह, अनिल सिंह, राहुल सिंह एव गर्ल्स सीनियर कैडेट नेहा सिंह, रोमा, प्रिया कुमारी , जया, नाज़िया, सविता सेठ, शांति स्वराज, रोली यादव, संगीता, रिशु यादव सहित अन्य कैडेट्स उपस्थित रहें।