भारत के पर्यावरण शिक्षा केन्द्र , शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार , जापान के शिक्षा मंत्रालय व यूनेस्को जापान के तत्वावधान मैं आयोजित इस वर्ष का इंडिया जापान टीचर्स एक्सचेंज कार्यक्रम जो कि 2 नवंबर से प्रारंभ हुआ था आज उसका समापन सत्र का आयोजन किया गया।
समापन सत्र मैं जापान के विभिन्न विद्यालयों के 13 शिक्षक व भारत के चुने हुए 16 शिक्षकों का विभिन्न विषयों व समसामयिक विषयों पर चर्चा व विचारों का आदान प्रदान हुआ।
इस सत्र मैं भारत व जापान दोनो की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।
लोकडौन व कोरोनाकाल के काल मे आयोजिय की गईं विभिन्न गतिविधियों पर सत्रो का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश से प्रतिभागी
बाराबंकी , निंदुरा, प्राइमरी विद्यालय मुनिमपुर बर्तरा के सहायक शिक्षक मोहम्मद आसिफ ने पर्यावरण विषयों पर पठन पाठन पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय मैं आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जापान के शिक्षकों से जानकारी साझा की।
