अखिलेश ने संगठन के पुनर्गठन का काम तेज किया
बरेली। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी संगठन को नए सिरे से गढ़ना शुरू कर दिया है। पहले चरण में जिलाध्यक्षों की तैनाती शुरू की गई है। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष ने एक दर्जन जिलों में नए अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। बाकी जिलों के लिए भी विभिन्न समीकरणों को ध्यान में रख कर दावेदारों के नाम तय किए जाएंगे। पार्टी ने बरेली में इंजीनियर अगम मौर्य, मैनपुरी में दीप सिंह पाल, इटावा में गोपाल यादव, मुजफ्फरनगर में प्रमोद त्यागी, सहारनपुर में रूद्रसेन चौधरी, बस्ती में महेंद्र यादव, गाजियाबाद में शरद मलिक, लखनऊ में जय सिंह जयंत , जालौन में नवाब सिंह , बुलंदशहर में अमजद गुड्डू व उन्नाव में धर्मेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। औरेया में राजवीर सिंह को अध्यक्ष, ओम प्रकाश ओझा को महामंत्री व रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मथुरा में लोकमणि जादौन को अध्यक्ष तथा रणवीर सिंह धनगर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
असल में लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलेवार बैठक कर नतीजों का विशलेषण किया। उसमें पता चला कि कई जगह पदाधिकारियों की भूमिका ठीक नहीं थी। कहीं भितरघात की शिकायत थी तो कहीं निष्क्रियता की शिकायतें थे। कई जगह तालमेल की कमी पाई गई। इस कारण अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष छोड़ कर सभी जिला यूनिट व आनुषांगिक संगठन भंग कर दिए गए। विधानसभा उपचुनाव में तीन सीट की जीत से उत्साहित सपा अब संगठन में बूथ पर बेहतर काम करने वालों को आगे बढ़ा रही है।
रिपोर्ट कपिल यादव ibn24x7news बरेली