फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएच-3 में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 13 नवम्बर से 30 नवम्बर तक सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, गाइडस और जूनियर रेडक्रॉस के सक्रिय सहयोग से प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का वर्चुअल आयोजन किया गया |
प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय की छात्राओं को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया और उन्हें विद्यालय के अध्यापकों के सहयोग से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित की | मनचन्दा ने बताया कि आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद और उसके अद्वितीय उपचार सिद्धांतों की शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है | आयुर्वेद की क्षमता का उपयोग करके रोग और संबंधित मृत्यु दर को कम करने की दिशा में काम करना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम,और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में योगदान के लिए आयुर्वेद की क्षमता का उपयोग करने के साथ-साथ समाज में चिकित्सा के लिये आयुर्वेदिक सिद्धांतों को बढ़ावा देना इसके उद्देश्यों में शामिल है | इस प्रकार,आयुर्वेद दिवस,उत्सव और समारोह से अधिक व्यवसाय और समाज के लिए समर्पण का एक अवसर है | ब्रिगेड अधिकारी, जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर और प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा 5वें आयुर्वेद दिवस को मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने का निर्णय लिया जिसमें वर्तमान महामारी से संबंधित चिंताओं पर विशेष ध्यान दिया गया है कि इस संदर्भ में आयुर्वेद रोग प्रतिरोधक क्षमता निर्माण में कैसे मदद कर सकता है | प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आयुर्वेद, मानवता की मूल स्वास्थ्य परंपरा है केवल एक चिकित्सा प्रणाली नहीं है,बल्कि प्रकृति के साथ हमारे सहजीवी संबंध की अभिव्यक्ति भी है | यह लिखित प्रमाणों के साथ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली है,जिसमें बीमारी की रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना,दोनों पर उचित ध्यान दिया जाता है | ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पोस्टर मेकिंग में खुशी,पूनम सिंह, अंजलि,हर्षिता,पूजा,शीतल,निशा सहित अन्य छात्राओं ने बहुत सुंदर अभिव्यक्ति दी जिसमें से पूजा,हर्षिता और निशा को प्रथम, द्वितीय और तृतीय घोषित किया गया | शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने भागीदारी सुनिश्चित की और हर्षिता, अंजलि,कंचन,पूजा सहित सभी छात्राओं को शिक्षा विभाग द्वारा ई सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए | प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर सहभागिता के लिए जसनीत कौर,पूनम,शीतू सहित सभी अध्यापकों का विशेष आभार प्रकट किया |