REPORT MURAD BALBAR IBN NEWS FARIDABAD HARYANA
फरीदाबाद:किसान आंदोलन के तहत घोषित चक्का जाम के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना को पुलिस ने सुबह से ही सेक्टर-21बी स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया | देशभर के किसानों को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ.सुशील गुप्ता शनिवार को फरीदाबाद आने वाले थे | गुप्ता आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेेने वाले थे और इसकी अध्यक्ष आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना करने वाले थे |
इसलिए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के सेक्टर-21बी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उनको नजरबंद कर दिया | धर्मबीर भडाना ने कहा कि प्रशासन जोर-जबरदस्ती आम आदमी एवं किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती | किसानों की लड़ाई आप पार्टी अंतिम समय तक लड़ेगी और जब तक यह काले कानून वापिस नहीं होते, हमारा समर्थन जारी रहेगा | आप जिलाध्यक्ष धर्मबीर भडाना ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को अपना अडियल रवैया छोड़कर किसानों की मांग माननी चाहिए और लम्बे समय से अपने घरों को छोड़कर पड़े किसानों को अपने घर भेजने का काम करना चाहिए |
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 3 महीने से अधिक समय से चल रहे इस किसानआन्दोलन का समाधान नहीं कर सकी है, इसलिए किसानों के हित,देश के आम आदमी के हित में इन तीनों काले कानूनों को वापिस लेना चाहिए | क्योंकि जबरदस्तीऔर प्रशासन के लके दम पर बनाए गए कानून लोगो पर थोपे जाना बेमानी होगी |