Breaking News

महिला यात्री से राजधानी एक्सप्रेस में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो  रिपोर्ट ओमप्रकाश श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली

खबर जनपद चंदौली के स्थानीय रेलवे जंक्शन पिडीडीयु नगर से है, जहां राजधानी एक्सप्रेस में एक बार पुनः महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। वहीं स्थानीय जंक्शन जीआरपी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात नई दिल्ली से सियालदह जा रही सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस में कानपुर के समीप महिला यात्री से छेड़खानी की शिकायत आईं। महिला की शिकायत पर पिडीडीयु जंक्शन पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान विजय कुमार निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। वह कोलकाता स्थित एक प्राईवेट कम्पनी में कार्यरत है। विजय कुमार नई दिल्ली से सियालदाह जा रही 02314 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के बी – 2 बर्थ नंबर 69 पर सवार होकर कोलकाता जा रहा था।

 

इसी कोच में दिल्ली की महिला यात्री भी सियालदाह जा रही थी। ट्रेन के कानपुर से रवाना होते ही महिला ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाने पर चल टिकट परीक्षक ने स्थानीय जंक्शन के कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

रविवार की देर रात करीब एक बजे ट्रेन के जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचते ही जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला पुलिस की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – विशाल भंडारे में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने मां जलहाली मंदिर पहुंचकर टेका माथा, लिया आशीर्वाद

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS समय आने पर सबसे पहले होगा,माता जलहाली के परिसर के …