फरीदाबाद: इन पंक्तियों को चरितार्थ किया नारी शक्ति की टीम ने जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों की महामारी से संबंधित परेशानियों को समझाया और हर महीने फ्री सैनिटरी पैड्स बांटने का अभियान शुरू किया है | महावारी जिसे महिलाओं के लिए अभिशाप समझा जाता है करीब 91 प्रतिशत महिलाएं सैनिटरी पैड्स का यूज नहीं करती हैं | जिसके कई कारण हो सकते हैं पहला आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मार्केट में मिलने वाले महंगे सैनिटरी पैड्स ना खरीद पाने में असमर्थता दूसरा महिलाओं और लड़कियों में जागरूकता की कमी तीसरा संकोच और शर्म की वजह से भी लड़कियां और महिलाएं सैनिटरी पैड्स मार्केट से नहीं खरीद पाती हैं | नारी शक्ति की टीम ने महिलाओं और लड़कियों की द्वारा फ्री सैनिटरी पैड्स बांटने का अभियान सेक्टर-24, मुजेसर स्लैम एरिया से पिछले महीने शुरू किया गया था |
जिसमें नारी शक्ति की टीम ने पहले 50 परिवारों को सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराए थे | इस महीने में नारी शक्ति की टीम ने 10 और परिवारों को उसमें जोड़ दिया है | और करीब 60 परिवारों को फ्री सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराए गए हैं | नारी शक्ति की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने बताया कि यह टीम का परमानेंट प्रोजेक्ट है जिसमें वह हर महीने कम से कम 50 परिवारों को सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराएंगे और कोशिश करेंगे कि हर महीने करीब 10 परिवार इसमें नए जोड़ेगें हम इसके अलावा नारी शक्ति की वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी ने बताया कि अभी कोविड-19 के वजह से हम लोग ज्यादा बाहर नहीं जा पा रहे हैं जैसे ही कोविड-19 का असर कम होगा धीरे-धीरे हम आसपास के गांवों में सरकारी स्कूलों में जाकर भी सैनिटरी पैड्स फ्री में बाटेंगे | इसके अलावा और अलग-अलग एरिया में जाकर भी हम महिलाओं और लड़कियों को फ्री में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएंगे | नारी शक्ति की सचिव रूपा बरनवाल और उप सचिव शकुन तोमर ने भी सैनिटरी पैड्स अभियान के बारे में कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराना है और इसका इस्तेमाल ना करने से होने वाली परेशानियों और समस्याओं से अवगत कराना है |
माननीय दीपक गुप्ता जिला सत्र न्यायाधीश व मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम डीएलएसए फरीदाबाद के निर्देशानुसार अर्चना गोयल व पैनल एडवोकेट मनमीत कौर ने भी वूमेंस पावर के इस प्रोग्राम में भाग लिया उन्होंने महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाया और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहने के महत्व को भी समझाया साथ ही जिला जेल में कैदियों द्वारा बनाए गए मास्क मुफ्त में वितरित किए नारी शक्ति की टीम द्वारा किए जाने वाले कार्यों की भी उन्होंने सराहना की है | नारी शक्ति के द्वारा किए गए फ्री सेनेटरी पैड के इस प्रोग्राम में प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रूपा बरनवाल,उपसचिव शकुन तोमर,कोषाध्यक्ष सुमन भार्गव,इनके अलावा अर्पणा बरनवाल, किरण सोनी,सोनिया, निशा,अपरा तोमर,उर्जा बरनवाल, मेहविश परवीन, सरिता साजवान,अंचल कपूर,रेनू शर्मा,दीपा और जारा खान ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है |