रिपोर्ट महेन्द्र सिंह सोलंकी IBN NEWS झाँसी
24-12-2020 झांसी। बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में बुंदेलखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस के अवसर पर वेतवा भवन झांसी में पूर्व प्रधान मंत्री चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि आज बुंदेलखंड का किसान खून के आंसू रोने के लिए मजबूर है।
उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। गौमाता बेसहारा घूम रही हैं। सिचाई की कमी के कारण हजारों किसान वुबाई भी नहीं कर पाए हैं। चौधरी साहब कहते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेत से होकर गुजरता है, यही देश की असलियत है। जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं करेगा। आज के लिए यही कहना पर्याप्त है कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह बुंदेला कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के हितैषी रहे वे जीवन पर्यन्त किसान सेवा में लगे रहे।जिला प्रभारी शेखर राज बड़ोनिया ने उन्हें किसानों का मसीहा बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।