Breaking News

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हवन-यज्ञ, पुष्प किए अर्पित

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। कई स्थानों पर आयोजित हवन यज्ञ में देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई और परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में क्षेत्र के कार्यालय मिर्जापुर पर भगवान परशुराम की जयंती पर हवन-यज्ञ व मंत्रोचारण के साथ चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही वर्तमान में चल रही कोरोना जैसी महामारी के शीघ्र समाप्ति के लिए प्रार्थना की।

सभी पदाधिकारियों ने कोविड के नियमों का पालन कियाम सभी ने मास्क लगाकर यज्ञ में आहुति दी। शासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए कोई शोभायात्रा नही निकाली गई और न ही कोई सम्मेलन किया गया। इस यज्ञ मे मंडल महामंत्री अरुण शुक्ला, जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री पुनीत त्रिवेदी,अध्यक्ष मीरगंज अनिल शुक्ला, महामंत्री मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष बहेड़ी बच्चन सारस्वत, कुमुद केशव पाण्डे, अर्पण शुक्ला, योगेश शर्मा, महेश चंद शर्मा, दीपक शर्मा आदि 11 ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी यज्ञ मे शामिल हुए।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया-बनकटा पुलिस टीम द्वारा 1.776 किलो गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आज दिनांक 16.04.2024 को क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस टीम द्वारा …