संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️ उत्कृष्ट कार्य के लिए कई अधिकारियों/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
26/01/2021 अयोध्या – 72 वें गणतंत्रदिवस के शुभ अवसर पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / एसएसपी अयोध्या श्री दीपक कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस लाइन, अयोध्या में आयोजित भव्य परेड के मुख्य अतिथि श्री नीलकंठ तिवारी मा0राज्यमंत्री द्वारा सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। सभी उपस्थितजन द्वारा संविधान की प्रस्तावना शपथ ली गयी।
#गणतंत्रदिवस परेड में मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं जनता के व्यक्तियों जिनके द्वारा समाज हित का उल्लेखनिय कार्य किया गया, को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस गौरवशाली अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित श्रीमान मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल श्री एम.पी. अग्रवाल, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र श्री डा0 संजीव गुप्ता, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / एसएसपी अयोध्या श्री दीपक कुमार, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, अयोध्या श्री अनुज झा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सम्मानित होने वाले मुख्य अधिकारी/कर्मचारी
1.निरीक्षक को0 नगर, श्री नितीश कुमार श्रीवास्तव (शौर्य सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
2.थानाध्यक्ष पूराकलंदर, श्री संतोष कुमार सिंह (प्रशंसा सेवा सम्मान चिन्ह, सिल्वर)
3.मु0आ0 ना0पु0, श्री रामआसरे सरोज (उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह)
4.मु0आ0 चालक, श्री अच्छेलाल (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
रैतिक परेड में भागीदारी करने वाले उत्कृष्ट टोली जिनमें क्रमशः प्रथम पुरूस्कार पुलिस लाइन की टोली, टोली कमाण्डर उ0नि0 श्री आशीष कुमार यादव, द्वितीय पुरूस्कार नागरिक पुलिस टोली कमाण्डर उ0नि0 यादव राजेश रामदेव, तृतीय पुरूस्कार महिला नगरिक पुलिस टोली कमाण्डर उ0नि0 सुश्री नेहा इसरार खाँ को प्रदान किया गया। इसके साथ आरक्षी प्रमोद कुमार झांकी यातायात पुलिस, चालक रामप्रसाद पाण्डेय झांकी फायर सर्विस को पुरूस्कृत किया गया।