रिपोर्ट कंवलजीत सिंह ibn24x7news इंदौर
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के एमवाय में मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत जवान का उसके अन्य साथियों ने हथकड़ी लगा कर इलाज करवाया और उसे उसके घर पहुंचाया। इस दौरान जवान ने पुलिस, डॉक्टरों और मीडियाकर्मियों को अपशब्द कहे और हमला करने भी दौड़ा।
मिली जानकारी अनुसार रात करीब एक बजे कुछ पुलिस लाइन में पदस्थ जवान धर्मेंद्र गुप्ता को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। धर्मेंद्र नशे में धुत था और सुधबुध खो बैठा था। वह अपने साथियों के साथ ही सामने आने वाले हुज्जत कर रहा था। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों और मीडियाकर्मियों को देख वह गाली-गलौज करने लगा। जैसे-तैसे साथ आए पांच-छह पुलिस जवानों ने उसे काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह काबू में नहीं आया। इस पर उसे हथकड़ी लगाकर बांधा गया और उठाकर इलाज के लिए ले गए। वह कभी गाली देता तो कभी रोता। बमुश्किल उसका इलाज कर डॉक्टरों ने उसे रवाना किया। अन्य पुलिस जवान उसे उसके घर के लिए लेकर निकले।