गडहनी ( भोजपुर ) प्रखण्ड अन्तर्गत जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ट रामदयाल सिंह अपने जद यू एवम पूर्व सैनिको के साथ लालगंज जाकर मृतक फौजी बिष्णु जी शर्मा के पिता शिव बचन शर्मा से मिल कर शोकाकुल परीवार को संतावना दीये और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।मृतका के पिता का कहना है की मेरा बेटा बिष्णु ने अपने पत्नी एवम साली का मर्डर किया है साथ ही अपने आप को भी गोली मारा है ।इस मे उन के ससुराल वाले का साजिश है विष्णु को ससुराल वालो से बनता नही था।
विष्णु हमेसा बोलता था कि मेरे ससुराल वाले हमे मरवाना चाहते है ।इसीलीए वह खाना खाने से पहले दूसरे को खाने को कहता था यहाँ तक की पानी भी पिता था तो पहले दूसरे को पिलाता था। इस टीम के अध्यक्ष रामदयाल सिंह ने विष्णु के पिता पूर्व सैनिक शिव बचन शर्मा को आश्वासन दिया कि जो भी आपको मदद की ज़रूरत हो हमारा पूर्व सैनिक संघ लीग एवम पूर्व सैनिक प्रकोष्ट जद यू हर संभव मदद के लिए तैयार है।इस मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय समाजिक कार्यकर्ता राम बचन सिंह अली इमाम सहित कई लोग शामिल थे।
रिपोर्ट अमरेन्द्र कुमार मिश्र IBN24X7NEWS भोजपुर