रिपोर्ट अरविंद यादव ibn24x7news महाराजगंज
महराजगंज- एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।जिससे उसके परचक्खे उड़ गए। सूत्रों के अनुसार बस नंबर UP 53 BT4736 जो महराजगंज से गोरखपुर पैसेंजर ढोने का कार्य करती है।कल रात गोरखपुर से पैसेंजर महराजगंज उतारने के बाद ड्राईवर ,खलासी के भरोसे गाड़ी छोड़कर चला गया।
ड्राइविंग की सनक ने खलासी शक्तिमान यादव निवासी खुटहा जनपद महराजगंज को गाड़ी चलाने को मजबूर कर दिया जिससे वह बस को महराजगंज से सिन्दुरिया लेकर चला आया।वापस सिन्दुरिया से महराजगंज को जाते समय पतरेंगवा और रामपुरमीर के बीच में करीब 10:30बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी।राहगीरों की मदद से खलासी गाड़ी से निकलने में कामयाब रहा।इसके बाद फोन से मालिक को सूचित कर कहीं भाग गया है।
सूत्रो ने यह भी बताया कि गाड़ी गोरखपुर निवासी प्रिंस जायसवाल की है जो गोरखपुर से महराजगंज पैसेंजर ढोने का कार्य करती है।घटना के समय किसी के जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है क्योकि बस को केवल खलासी शक्तिमान यादव ही चला रहा था।समाचार लिखे जाने तक क्रेन से बस को सीधा किया जा रहा था