रिपोर्ट राम सागर तिवारी IBN NEWS बलरामपुर
आज 30 जनवरी 2021को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा चलाया जाएगा।
इस वर्ष अभियान की थीम ‘कुष्ठ के विरुद्ध, आखिरी युद्ध’ निर्धारित की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डा. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाना है।
राष्ट्रपति महात्मा गांधी द्वारा कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए किए गए प्रयासों की वजह से हर वर्ष 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पखवाड़े के दौरान जनमानस को यह बताया जाए कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। कुष्ठ रोग का पूर्णत: उपचार संभव है। वहीं कुष्ठ रोग के इलाज में देरी से विकलांगता हो सकती है।
कुष्ठ रोगियों को स्पर्श करने से कुष्ठ रोग नहीं होता है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा.अरुण कुमार ने बताया कि इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर कुष्ठ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ लिया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने अधिकारियों व कर्मचारियों के कुष्ठ शपथ दिलाया